नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने बाइक पर सवार होकर मोबाइल लूट और चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब तक 400 से अधिक मोबाइल लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि जोन के कई थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद एसीपी स्वतंत्र सिंह की अगुवाई में वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई। मुखबिर ने बुधवार को टीम को सूचना दी कि सेक्टर-60 की सर्विस रोड पर दो बाइक पर सवार चार लोग वारदात करने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची टीम ने घेरेबंदी कर चारों संदिग्धों को दबोच लिया और पूछताछ करनी शुरू कर दी। पहले तो बदमाशों ने कुछ नहीं बताया पर जब पुलिस टीम ...