रुडकी, फरवरी 10 -- कोतवाली रुड़की पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रविवार को ग्राम मटका निवासी अरविंद कुमार ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर सूचना दी थी कि दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने नगर निगम चौराहे के पास दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा हुआ फोन और एक अन्य चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र इनाम निवासी बंदा रोड माहीग्रान कोतवाली रुड़की तथा सुहेल निवासी बंदा रोड माहीग्रान कोतवाली रुड़की के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...