मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मोतीपुर। नगर परिषद वार्ड 13 स्थित महावीर स्थान के समीप गुरुवार की देर रात चोरों ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला काटकर हजारों रुपए की संपति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर दुकानदार बखरा निवासी मुन्ना कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिली। दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर गया तो ग्राहकों की मरम्मत के लिए रखा आठ मोबाइल, चार्जर समेत करीब साठ हजार रुपए की संपति चोरी कर ली गई थी। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.