मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- औराई, एक संवाददाता। राजखंड उत्तरी पंचायत के घुसुकपुर-बलिया के बीच बाइक सवार मोबाइल मैकेनिक अर्जुन कुमार की गोली मारकर हत्या में पुलिस तीन लोगों का उठाया है। तीनों से थाना पर पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर गुरुवार की शाम मृतक अर्जुन के पिता जगदेव पंडित ने औराई थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर 2025 को पुत्र अर्जुन कुमार औराई से काम कर लौट रहा था। इसी बीच 7:15 बजे बलिया मध्य विद्यालय से 100 मीटर पहले पीपल के पेड़ के पास सुनसान जगह पर बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। अर्जुन के दोस्तों के मोबाइल की जांच की गई है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाय...