महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। यदि आपका लाडला मोबाइल देखने की लत पकड़ लिया है, तो सतर्क हो जाइए। वरना बहुत जल्द उसकी आंख की रोशनी कम हो जाएगी। रोशनी कम होने पर उसे लौटाना मुश्किल हो जाएगा। बच्चे को आजीवन चश्मा लगाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में इस बीमारी से हर रोज करीब 40 मासूम पीड़ित पहुंच रहे हैं। डॉक्टर इन्हें दवा लेने के साथ ही चश्मा लगाने की सलाह दे रहे हैं। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें 150 से लेकर 200 आंख पीड़ित मरीज शामिल हैं। मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक 1007 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इसमें 202 आंख पीड़ित शामिल हैं। इन आंख पीड़ितों में 38 मासूम शामिल हैं। इन मासूमों की उम्र चार साल से लेकर 16 वर्ष तक है। अधिकांश मासूम पीड़ितों को अक्षर दिखाई ही नहीं दे रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.