पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर। एनपीयू के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज में मोबाइल फोन के फ्लैश लाईट के सहारे विद्यार्थियों ने मनोविज्ञान स्नातक सत्र 2021-24 सेमेस्टर छह की आंतरिक परीक्षा दी। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने इस मुद्दे पर क्षोभ जताते हुए प्राचार्य के समक्ष उठाया। विपिन यादव के अनुसार प्राचार्य ने कहा कि छात्र संगठन ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक करवा दे। इससे भड़कते हुए विपिन यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन पर गैर-जवाबदेह रवैया अपनाने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधा नहीं दी जा रही है। छात्र नेता ने कहा कि वह इस मुद्दे को कुलपति के समक्ष भी रखेंगे ताकि निदान निकल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.