नई दिल्ली, मार्च 21 -- - एपीके फाइल भेजकर डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से 40 लाख रुपये ठगे थे नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैठकर देशभर के लोगों के मोबाइल फोन हैक कर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के चार गुर्गे दबोचे हैं। पकड़े गए आरोपियों इकबाल अंसारी, साजिद खान, सलमान खान और नरेंद्र कुमार शामिल है। आरोपियों ने डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से करीब 40 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि सात जनवरी 2025 को डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक ने पुलिस ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उन्होंने गूगल से याहू का कस्टमर केयर नम्बर लिया था। उन्होंने याहू मेल से संबंधित समस्या के समाधान के लिए उस नंबर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.