मऊ, जनवरी 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में 512 बीएलओ की बैठक की गई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं फोटो अपडेटेशन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि अब ऐप के माध्यम से फोटो अपडेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी बीएलओ को अपने-अपने मोबाइल फोन से मतदाताओं की फोटो अपडेट करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ ऐप पर 100 प्रतिशत फोटो वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए तथा केवल सही और स्पष्ट फोटो ही ऐप के माध्यम से अपलोड की जाए। बताया कि प्रथम चरण में उन मतदाताओं जिनकी मैपिंग किसी कारणवश नहीं हो पाई है, उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। संबंधित नोटिस को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.