कौशाम्बी, जुलाई 26 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी दो किशोर संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गए। वह फॉर्मेट कर अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए हैं। साथ में आधार कार्ड लेकर गए हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मवई निवासी लवकुश प्रतापति ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा अखिलेश 24 जुलाई को संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गया। उसकी खोजबीन के दौरान पता चला कि परिवार का 16 वर्षीय आलोक भी गायब है। इसे लेकर परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने अपने स्तर से किशोरों की तलाश शुरू की। घर पर देखा तो दोनों किशोरों का मोबाइल फोन फॉर्मेट हालत में रखा हुआ था। किशोरों का आधार कार्ड गायब था। ऐसे में अखिलेश के पिता लवकुश ने पुलिस को तहरीर दिया। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.