सीवान, दिसम्बर 13 -- रघुनाथपुर। अज्ञात नंबर से आये कॉल करने वाले कॉलर का वास्तविक नाम भी शुक्रवार की दोपहर से मोबाइल फोन पर दिखने लगा है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने इस संबंध में टेली-कॉम कंपनियों को बिना कोई एप को इंस्टाल किये कॉलर का नाम दिखे, इस संबंध में निर्देश दिया था। किसी के फोन पर कॉल आने के दौरान जिसके नाम से सिम है, उसका नाम भी स्क्रीन पर आ रहा है। इससे स्पष्ट हो जा रहा है कि जिस नंबर से कॉल आया है, वह किसके नाम से है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...