नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, का. सं.। झिलमिल इलाके में सोमवार को मोबाइल फोन झपटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से एक को पुलिस ने पीछा कर रंगेहाथ दबोच लिया। बदमाश की पहचान 27 वर्षीय फैजुद्दीन के रूप में हुई है। उसके पास से झपटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। उसके फरार साथी शाहरुख की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 12 जनवरी को एक युवक झिलमिल कॉलोनी की ओर पैदल जा रहा था। वर्मा ज्वैलर्स के पास कस्तूरबा नगर की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन झपटा और भागने लगे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...