नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-57 के पास से मोबाइल फोन छीनने वाले एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। आरोपी के पास से छिनैती के दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सेक्टर-57 में एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने पीछा करके दबोच लिया। उसकी पहचान जिला मिर्जापुर के हीरापुर गांव निवासी समीर उर्फ अंशुल द्विवेदी के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित छिजारसी गांव में किराए पर रहता है। तलाशी ली तो उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राहगीरों से मोबाइल फोन छीनना है। बरामद दोनों फोन भी राहगीरों से छीने हुए हैं। आरोपी के...