वाराणसी, जनवरी 12 -- कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार को छिनैती करने वाले दो युवकों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग है जबकि एक अन्य राजातालाब थानाक्षेत्र के काशीपुर देउरा का आलोक कुमार है। पुलिस ने बताया कि रखौना अंडरपास के पास वाहनों की जांच के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोका गया तो वे भागने लगे। उनका पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में आलोक ने बताया कि तीन दिन पूर्व रखौना के पास से एक मोबाइल फोन छीना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...