मुरादाबाद, फरवरी 5 -- नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक हो रही वारदातों से जहां आमजन और व्यापारी दहशत में हैं, वहीं पुलिस इन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। ताजा मामला नगर के कमालपुरी चौराहे का है, जहां बुधवर रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल के होलसेल विक्रेता की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के दोनों ताले तोड़कर दुकान के अंदर रखी करीब 2 लाख 21 हजार रुपये की नगदी और साठ हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोल्डर चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। दुकान स्वामी महताब मलिक, निवासी गांव नाखूनका, ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर ऊपर उठा हुआ था और दोनों ओर के ताले टूटे पड़े थे। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।...