पौड़ी, फरवरी 15 -- राजकीय इंटर कालेज चोपड़ा में साइबर सुरक्षा पर परिचर्चा कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया गया। डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में राधिका ने सभी विद्यार्थियों को विषय से अवगत कराते हुए इसकी सामान्य जानकारी दी। कक्षा 11 वीं की छात्रा आंचल, तनीषा, संजना, साक्षी ने इस बेहद जरूरी विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ना सिर्फ स्वयं मोबाइल फोन का सावधानी के साथ प्रयोग करना चाहिए बल्कि अपने आसपास भी सजगता बढ़ानी चाहिए। अध्यापिका आशा रावत ने महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी। प्रवक्ता रसायन विज्ञान गीता लिंगवाल ने कहा कि भारत में इसके लिए उपर्युक्त कानूनों एवं व्यवस्थाओं का अभाव है इसलिए हमें स्वयं ही बचाव करना चाहिए। प्रवक्ता भूगोल अंगिता लिंगवाल ने मोबाइल...