गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की बुद्ध बाजार कॉलोनी में दो फरवरी को मोबाइल फाईनैंस कराने के बहाने युवक को बुलाकर दो लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुकान मालिक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी शाहिद के पुत्र दाऊद को लोनी थाना क्षेत्र की इकराम नगर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाने वाले अनस ने दो फरवरी देर शाम मोबाइल फाईनैंस कराने के लिए बुलाया था। शाहिद ने आरोप लगाया कि जब पुत्र मोबाइल की दुकान पर पहुंचा तो वहां मौजूद अनस ने उसके सिर में लोहे की चाबी से वार किया। अचानक हुए हमले व सिर में चोट लगने से पुत्र के सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद दुकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुत्र ने दुकान स...