नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर जिला पुलिस ने सराय रोहिल्ला इलाके में मोबाइल फर्म के कर्मचारी से हुई 60 लाख रुपये की लूट में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, कार और 28.12 लाख रुपये बरामद किए हैं। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि सात जनवरी को मोबाइल फर्म के कर्मचारी संदीप अपने सहकर्मी शिवा के साथ रोहिणी से करोल बाग लौट रहे थे, तभी लूट की वारदात हुई। संदीप की शिकायत पर एसएचओ सराय रोहिल्ला विकास राणा और स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और आईपीडीआर के आधार पर जांच तेज की। पुलिस ने पाया कि वारदात के वक्त शिवा लगातार फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों ने जांच को करनैल सिंह पर केंद्रित क...