मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- जिला कारागार में जीएसटी चोरी के मामले में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना से बरामद मोबाइल प्रकरण में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उनके समधी एवं पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी को नोटिस भेजा है। पुलिस ने सिम बरामद मामले में उनको थाने पर बुलाकर जवाब तलब किया है। मोबाइल में प्रयोग होने पर वाला पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी के नौकर की आईडी पर लिया गया था। 5 दिसम्बर को पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्ट्री में जीएसटी टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम पर हमला कर गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए महिला अधिकारियों से अभद्रता की गयी थी। हालांकि इस मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को जमानत मिल चुकी है। वर्तमान में पूर्व विधायक जीएसटी चोरी के मामले में जेल में बंद है। जिला कारागार में तलाशी के दौरान पूर्व विधायक से एक मोबाइल बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.