मुजफ्फर नगर, जनवरी 15 -- पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार साइबर ठगी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रही बावजूद इसके लोग सबक नहीं ले रहे है। एक युवक ने मोबाइल पर आया लिंक क्लिक किया तो उसके खाते से लाखों की नगदी को उड़ा दिया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक को जैसे ही क्लिक किया तो खाते से नगदी कटनी शुरू हो गई।नगदी कटने का मैसेज मोबाइल पर आता गया। मैसेज को देखकर साइबर टीम को सूचना भी दी लेकिन उसके बाद भी नगदी कटना बंद नहीं हुआ। बताया कि अलग-अलग खातों से एक लाख 93 हजार पांच सौ की नगदी को खाते से उड़ा दिया गया। पीड़ित ने खाते से निकाली गई नगदी को वापस कराने के लिए पुलिस में शिकायत की जिस पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.