मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर पूर्व प्रेमी ने महिला के घर पर चढ़कर धमकी दी। महिला ने इसको लेकर अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें समस्तीपुर के दलसिंहसराय निवासी राजकुमार महतो को नामजद किया है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि महिला की ससुराल कुढ़नी इलाके में और मायका बैरिया इलाके में है। वह मायके में ही रहती है। उसने बताया है कि बीते छह माह से वह राजकुमार महतो से मोबाइल पर बात करती थी। बीते 25 जनवरी को महिला ने राजकुमार महतो को कॉल करने या मिलने से मना कर दिया। इसपर राजकुमार ने धमकी दी कि उसके मोबाइल में महिला की अश्लील तस्वीर व वीडियो है। इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद राजकुमार उसको ब्लैकमेल करने लगा। बीते 29 जनवरी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.