उरई, दिसम्बर 15 -- कोटरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में रविवार की देर शाम एक युवक ने फोन पर किसी से बात करते करते कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोटरा के सैदनगर निवासी अनुज कुमार 28 पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह रविवार की देर शाम मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए गांव में बने कुएं के पास गया और उसके बाद वह कुएं में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कुंए के पास तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जल्द से जल्द युवक को कुएं से बाहर निकलवा कर देखा तो उसकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.