शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- यूपी के शाहजहांपुर में खिरनीबाग मोहल्ला निवासी सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर की पत्नी ने बुधवार रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह सफाई कार्य के दौरान सास ने बहू का शव फंदे से लटकता देखा, जब उन्होंने शोर मचाया। परिवार के अनुसार, महिला मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और इलाज भी चल रहा था। बच्चों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मोबाइल पर फांसी लगाने के तरीकों की जानकारी भी देख रही थीं। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर के खिरनीबाग निवासी प्रदीप कुमार बरेली में सिंचाई विभाग में जेई पद पर तैनात हैं। उनकी 40 वर्षीय पत्नी गोल्डी अपने दोनों बेटों और सास के साथ घर पर रहती थीं। बुधवार रात जेई प्रदीप ड्यूटी के बाद बरेली में ही रुक गए थे। शाम तक सबकुछ सामान्य था। गुरुवार सुबह सफाई के लिए सास सरोजनी कमरे में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.