बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- मोबाइल पर तीन दफा तलाक बोल पत्नी से रिश्ता तोड़ा पहले पति से संबंध हुआ खत्म तो तीन दिन पहले पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी चार साल पहले हुई थी शादी, शहर के तरछा मोहल्ले का है मामला पुलिस ने कहा, शिकायत मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कानूनन तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर दिया है। परंतु, समाज के गरीब और अशिक्षित तबके में अब भी इस प्रथा को निभायी जा रही है। इसी तरह का मामला शहर के तरछा मोहल्ले से सामने आया है। पति ने पत्नी को मोबाइल पर कॉल कर तीन दफा तलाक कह दिया। एक मौलाना इस तलाक पर मुहर लगाई तो पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने भी इसे तलाक को मान लिया। इतना ही नहीं महिला के परिवार वालों ने तीन दिन पहले ही महिला की दूसरी शादी भी रचा दी। बताया जाता है कि विवाहिता की शादी अरियरी थाना के एक गा...