लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- निघासन, संवाददाता। ऑनलाइन गेम खेलते हुए मध्य प्रदेश की एक विवाहिता निघासन के गांव के रहने वाले अपने से चार साल छोटे किशोर को दिल दे बैठी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो के जरिए उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी। युवती पर इश्क का भूत इस कदर सवार हुआ कि एक दिन वह अपना घर छोड़कर निघासन रवाना हो गई। प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता को देख घरवाले परेशान हैं। निघासन कोतवाली के झौवापुरवा गांव के विशाल का ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते समय मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोपालपुर गांव की विवाहिता युवती सविता चौधरी से परिचय हो गया। गेम के दौरान शुरू हुई बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे के इंस्टाग्राम फालोवर बन गए। इंस्टाग्राम पर शुरू फोटो, वीडियो और रीलों का सिलसिला तीन महीने में प्यार में बदल गया। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। युवती के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.