बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की कप्तानगंज थाना पुलिस ने तकनीकी के प्रयोग व सक्रियता से डेढ़ वर्ष पूर्व दर्ज हुए मां-बेटे के हत्या के मुकदमे की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों मां-बेटे को सकुशल राजस्थान से खोज निकाला है। बेटे संग बस्ती लाई गई महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसलिए मायके चली गई थी। एक दिन उसने आत्महत्या का प्रयास किया तो एक व्यक्ति ने बचा लिया और फिर उसी संग राजस्थान चली गई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर 2024 में पंजीकृत हत्या के झूठे मुकदमे की तह तक पहुंचने में तकनीकी बेहद कारगर साबित हुई। आधार में नंबर चेंज करने के लिए भेजी गई ओटीपी और फिर सर्विलांस की मदद से इस पूरी घटना का खुलासा कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पैकोलिया थानाक्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.