फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। खुद मोबाइल न चलाने वाले इनदिनों एआई की बातें कर रहे हैं। 10 वर्ष बाद इन्हे अब एआई की याद आई है। गोरखपुर में 19 लोगों की आंखे चली गईं, नोएडा में एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस सिर्फ उसे इसलिए नहीं बचा सकी कि ठंडे पानी में उतरना पड़ेगा। भाजपा सरकार में युवा रोजगार के लिए, किसान खाद के लिए अन्य वर्ग अपनी साख बचाने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। ये बातें शुक्रवार को जिले आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। पूर्व मुख्यमंत्री का अपरान्ह दो बजे जिले के सुल्तानपुर घोष के अफोई गांव में पूर्व विधायक मो. सफीर के आवास पहुंचे, जहां पर उन्होंने उनसे मुलाकात की। वहां पर भी भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे। उसके बाद शाम 5.40 बजे शहर के पनी ...