विकासनगर, जनवरी 31 -- तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत किस्तूड़ के निवासी मोबाइल नेटवर्क समस्या से जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने महाप्रबंधक बीएसएनएल को ज्ञापन प्रेषित कर समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि किस्तूड, नायली, फाटीधार, घैसूर, कोड़ा आदि गांवों के लोगों को आए दिन मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन गांवों का नेटवर्क में काईनाधार, कथियान के बीएसएनएल टावर से जुड़ा हुआ है। लेकिन किस्तूड में रेंज कम होने से बातचीत ढंग से नहीं हो पाती है। जिससे ग्रामीणों के तमाम कार्य व बच्चों के शैक्षणिक, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, बैंकिंग, नेट बैंकिंग आदि कार्यों में समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीण रतन सिंह, कुंवर सिंह, चन्दन सिंह, चन्दर सिंह, परमेश चौहान, अजब सिंह, बलबीर, जीत सिंह ने महाप्रबंधक को ज्...