फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना अरांव में नगला कुशल निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के योगेंद्र प्रताप पुत्र रक्षपाल ने उसका मोबाइल नम्बर मांगा। जब महिला ने मोबाइल नम्बर देने से मना कर दिया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज के विरोध पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने महिला के घर पर आकर नम्बर मांगा था। आरोपी द्वारा महिला को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.