बागपत, फरवरी 4 -- आधार कार्ड से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की वजह से जिले के निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री में लगातार प्रभावित हो रही है। बुधवार को भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सर्वर स्लो होने की वजह से एक बैनामा पूरा करने में लगभग एक घंटे का समय लगा। दिनभर लोग आधार सत्यापन, मोबाइल लिंक, ओटीपी और अंगूठा बायोमेट्रिक जांच में परेशान रहे। बड़ी संख्या में लोग बिना बैनामा कराए वापस लौट गए, क्योंकि उनके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं था। जनपद की तीनों तहसीलों में तीन निबंधन कार्यालय हैं। हर रजिस्ट्री दफ्तर में लोग आधार सत्यापन और मोबाइल नंबर लिंक की दिक्कतों के कारण बैनामा नहीं करा सके। रजिस्ट्री के लिए क्रेता, विक्रेता और गवाह का आधार कार्ड अनिवार्य है। पक्षकारों का सत्यापन मोबाइल नंबर पर ओटीपी से किया जाता है। इसके बाद अंगूठा स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.