नोएडा, दिसम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर निवासी एक युवक का मोबाइल नंबर पोर्ट कर खाते से करीब 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। बैंक का मैसेज आने और व्हाट्सऐप हैक होने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर कस्बे में शिव कुमार सिंह तोमर परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 22 अक्तूबर को करीब छह हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद और दो बार में कुछ राशि ट्रांसफर हो गई। मोबाइल फोन पर बैंक का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके रजिस्टर्ड नंबर से ही रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने शेष रकम अपने खाते से निकाल ली। जांच में पता चला कि उनके मोबाइल नंबर को जालसाज ने फर्जीवाड़ा कर पोर्ट करा लिया है। व्हाट्सऐप भी हैक कर लिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.