नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इस माह के अंत में जारी होने वाले नए आधार ऐप की सबसे अहम सुविधा मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया है। अब आधारधारक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सीधे अपने मोबाइल से नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए 75 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जो मोबाइल से ही यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। यूआईडीएआई से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि अब फेस ऑथेंटिकेशन की उन्नत तकनीकी आ गई है, जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है क्योंकि मोबाइल नंबर बेहद संवेदनशील मामला है। आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से ही सारी सेवाएं जुड़ी हैं। इसलिए फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए नंबर बदलने की सुविधा दी जा रही है। इसमें नंबर तभी बदला जा सकता है, जब स्वयं आधारकार्ड धारक मौजूद हो और फेस ऑथेंटिकेशन सफल हुआ हो। क्यों जरूरी था नया आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.