मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोबाइल देखते या बात करते हुए पकड़े गए शिक्षक निलंबित होंगे। डीईओ ने इसे लेकर निर्देश दिया है। मिडिल और हाई स्कूलों की खराब स्थिति पर यह सख्ती की गई है। बीते 9 अप्रैल से सरकारी स्कूलों की लगातार जांच कराई जा रही है। 12 बजे तक सभी शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की जांच करने का निर्देश है। राज्य मुख्यालय से हर दिन एक बजे इसपर रिपोर्ट ली जा रही है। जांच में मोबाइल पर चैट करती पकड़ी गई मिडिल स्कूल मीनापुर की शिक्षिका पर बुधवार को कार्रवाई की गई है। डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि मिडिल स्कूल रघई मीनापुर में काफी अस्त व्यस्त स्थिति थी। कमरों की कमी की वजह से बच्चे एक ही जगह बैठाए गए थे। एक शिक्षक कक्षा ले रहे थे और एक अन्य शिक्षिका बच्चों की तरफ पीठ कर मोबाइल पर चैट करने में व्यस्त थीं। डीईओ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.