धनबाद, जनवरी 16 -- जोड़ापोखर। बरारी मोड़ के समीप स्थित मोबाइल दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के मोबाइल और सामग्री की चोरी कर ली है। मोबाइल दुकानदार व बूढ़ी बांध निवासी नसीम अंसारी ने लिखित शिकायत जोड़ापोखर पुलिस से की है। उन्होंने कहा है कि रोज की तरह गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे।शुक्रवार की सुबह में जानकारी मिली कि उनका दुकान का एस्बेस्टस टूटा हुआ है। जब पहुंचा तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी होने की सूची पुलिस को दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। जोड़ापोखर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...