बगहा, जनवरी 7 -- योगापट्टी। नवलपुर थाना के सेमरी चौक के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़ नकद,दो लैपटॉप समेत लाखों रुपये के कीमती मोबाइल चुरा लिए। घटना मंगलवार देर रात की है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है,ताकि चोरों का सुराग मिल सके। नवलपुर थाना के सेमरी चौक के पास स्थित सुधीर मोबाइल शॉप दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे और अंदर से शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के समान चुरा लिए हैं।बुधवार की सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई।मोबाइल दुकानदार सुधीर राम ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था।सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि शटर के बगल में मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ ...