गोपालगंज, जनवरी 3 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने पिछले सप्ताह हुस्सेपुर बाजार में स्थित आशीष मोबाइल दुकान में हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी गए मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि गत 31 दिसम्बर को हुस्सेपुर के हरकेश कुमार सिंह की मोबाइल दुकान का दरवाजा तोड़कर 30 मोबाइल, 36 हजार रुपए नगद और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर ली गयी थी। मामले में मिली जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर हुस्सेपुर के प्रदीप चौहान और साबिर अली को बरामद 1535 ग्राम गांजा, 11 मोबाइल, 8 पीस ईयर बड्स, चार्जर और डाटा केबल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर गिरफ्तार दोनों चोरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.