मधुबनी, जनवरी 3 -- झंझारपुर/ मधेपुर। मधेपुर बाजार के न्यू बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान में किस्त पर लिए गए मोबाइल के भुगतान को लेकर शुक्रवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान दुकानदार और कर्मियों के साथ नोंक-झोंक के बाद हाथापाई के बाद मारपीट की घटना हुई। वारदात रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मधेपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पांच शरारती तत्वों को हिरासत में लिया। घटना में दुकान का एक कर्मी घायल हो गया, जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में कराया गया। मामले को लेकर मधेपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 9 निवासी हरिश्चंद्र ठाकुर के पुत्र अमित कुमार ठाकुर ने मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में भेजा थाना क्षेत्र के भेजा गांव निवासी रामबाबू मुखिया, अजीत कुमार मुखिया, लक्ष्मण मुखिया, सुरेंद्र मुखिया...