बेगुसराय, जनवरी 3 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र के पनहास चौक से 23 दिसंबर की रात को अपहृत मोबाइल दुकानदार 23 वर्षीय सुमित हत्याकांड का मास्टरमाइंड गुलशन कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह नगर निगम के वार्ड-29 बाघा निवासी ललित महतो का पुत्र है। उसकी गिरफ्तारी मुंगेर जिले के सफियासराय पूर्वी टोला वार्ड-नौ से हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसकी ही निशानदेही पर पुलिस ने अपहरण में जिस टोयटा रूमियन कार का उपयोग किया गया था, उसे जब्त कर लिया गया। पुलिस के समक्ष आरोपित गुलशन ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए हत्या का परत-दर-परत राज खोल दिया। इस घटना में अब तक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इसके साथ ही अपहृत मोबाइल दुकानदार हत्याकांड का खुलासा हो गया। यह दावा सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.