हमीरपुर, फरवरी 19 -- हमीरपुर। शहर के मेरापुर मोहल्ले में मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक के साथ मारपीट करके कैश और चार फोन छीनकर ले जाने की घटना हुई है। पीड़ित दुकानदार पिटाई से लहूलुहान हो गया है। मेरापुर निवासी 25 वर्षीय जीतू वर्मा गैस गोदाम के पास मोबाइल की दुकान किए है। उसने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे का आसपास तीन से चार अज्ञात लोग लूट के इरादे से उसकी दुकान में आ धमके। उसके साथ जमकर मारपीट की। दुकान में रखा 30 हजार कैश और चार मोबाइल लेकर फरार हो गए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...