भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। मोबाइल ठीक कराने आए गोपालपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी राजन कुमार का इलेक्ट्रॉनिक टोटो की चोरी शाह मार्केट के समीप से कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि 26 जनवरी को मोबाइल ठीक कराने शाह मार्केट आया था। टोटो को सूजागंज शाह मार्केट के समीप लगाकर गया था। मोबाइल ठीक कराकर वापस लौटने पर टोटो गायब था। उन्होंने बताया कि इसको लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...