पीलीभीत, फरवरी 11 -- पूरनपुर। आबादी के बीचो-बीच लगे मोबाइल टावर से ग्रामीण परेशान है। कई बार टावर में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। जनरेटर के शोर से लोगों में मानसिक तनाव उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मोबाइल टावर को आबादी से दूर लगवाने की मांग की। नगर के मोहल्ला रजागंज में आबादी के बीच में मोबाइल टावर लगा हुआ है। इससे ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। उन्होंने मोबाइल टावर को हटाने के लिए प्रदर्शन किया। उसके बाद तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि मोहल्ले में आबादी के बीच में एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। इस टावर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टावर में लगे जनरेटर के लगातार चलने से अत्यधिक शोर होता है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ...