मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- दस दिन पूर्व क्षेत्र के दो गांव मे मोबाइल टॉवर से हुई लाखों के सामान चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये हैं। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि गत 24 दिसम्बर की रात थाना क्षेत्र के गांव छछरौली व भिड़ाहेड़ी में चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को चोरी किया गया था। इस मामले में विशाल कुमार निवासी अमित विहार कूकड़ा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव मोरना से बिहारगढ़ जाने वाले रास्ते पर स्थित राजवाहा पुलिया के पास से चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से चोरी किए गए करीब 6.50 लाख रुपये कीमत के दो अदद 5G...