गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- ट्रांस हिंडन। एसेंड टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रतिनिधि देवेंद्र त्यागी ने बताया कि कनावनी में उनकी कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। वहां से चोरों ने लाखों रुपये की आरआरयू बेसबैंड रेडियो चोरी कर लिए। आरआरयू चोरी होने के कारण जहां कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर नेटवर्क संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...