सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में मोबाइल टावर कम्युनिकेशन से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मोबाइल नेटवर्क अधिष्ठापन हेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर ईडीएम द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में पोर्टल पर मोबाइल टावर अधिष्ठापन से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। इसके पश्चात ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के आलोक में शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी 37 मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति की समीक्षा की। नगर प्रशासक ने अवगत कराया कि वार्ड संख्या 01 स्थित मैंनाबेड़ा मतदान केंद्र में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। बैठक के दौरान डीसी ने जिले के सभी शैडो क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क बहाल करने हेतु आवश्यक स...