पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर भाग रहे एक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। अस्पताल के सुरक्षा कर्मी पिट रहे चोर को लोगो के चंगुल से छुड़ाकर कंट्रोल रूम ले गए। जहां फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीओपी प्रभारी ने इस दौरान लोगों का गुस्सा शांत किया। आरोपी की पहचान केनगर के वनभाग निवासी गुलाम साबिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केनगर के परोरा निवासी महिला अपने ससुर का इलाज के लिए जीएमसीएच आई थी। मोबाइल निकाल कर जैसे ही वह परिवार के सदस्यों के साथ बात करना शुरू किया कि आरोपी मोबाइल झपटकर अस्पताल के पीछे से भागने की कोशिश करने लगा। परन्तु पिछला गेट बंद होने की वजह से वह भाग नहीं सका। इतने में वह लोगों के हाथ लग गया। जिसके बाद उसकी जमकर खबर ली गई। फण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.