मधुबनी, फरवरी 5 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर पुलिस ने मोबाइल झपट्टा गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छिने हुए सात मोबाइल भी बरामद किया गया है। यह गिरोह पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देता था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मोबाईल झपट्टामार गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित आए दिन क्षेत्र में मोबाइल छिनतई व चोरी का म घटना को अंजाम कर रहे थे। जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान तथा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपित थानाक्षेत्र के परवा निवासी मुकेश कुमार तथा बस्ती पंचायत के सुभाष चौक निवासी आशीष कुमार है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित के संग से सात मोबाइल व घटना में उपयोग एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। छापेमारी दल में एसआई मुक...