पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में मोबाइल झपटमारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पीछे एक खास वजह यह है कि इसके अधिकांश मामलों में एफआईआर की जगह लोग सनहा दर्ज करवा रहे हैं। मरंगा थाना में शनिवार को एक ऐसा ही मामला पहुंचा। मरंगा थाना में रोती बिलखती महिला ने बताया था कि झपटमारों ने उनका मोबाइल झपट लिया था। उनका कहना था कि वह टोटो से हरदा जा रही थी। इस दौरान मोबाइल उनके हाथ में था। जैसे ही टोटो मरंगा चौक के समीप पहुंची एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने उनका मोबाइल झपट लिया। परन्तु जब थाना में आवेदन की बारी आई तो महिला ने मोबाइल गुम हो जाने का आवेदन दिया। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा मोबाइल बरामदगी के बाद कानूनी पचड़े से बचने के लिए लोग कर रहे हैं। कुछ मामलों में थानों की पुलिस भी झपटमारी के केस रज...