देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोर गांव निवासी दीपक कुमार ने मंगलवार को साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि वह पेशे से दूध विक्रेता है। सोमवार रात दूध बेचकर 11:30 बजे घर लौट रहा था। उसी क्रम में डुमरथर के पास सुनसान जगह पर कुछ बदमाशों ने रास्ता रोक मारपीट कर मोबाइल तथा नकदी छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान मारने की धमकी भी दी। वहीं मंगलवार दोपहर जब अपने बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि उसके खाते से 39 हजार रुपए अवैध रूप से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उसके बाद मामले की सूचना थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। साइबर पुलिस ने बताया कि बैंक ट्रांजेक्शन से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस माध्यम से किसने अवैध ट्रांसफर किया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और आस...