बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली, विधि संवाददाता । सीजेएम अलका पांडेय की कोर्ट ने मोबाइल छीनने का प्रयास करने के दोषी शिवम को सश्रम चार वर्ष छह माह की कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर पांच हजार का जुर्माना भी ठोका है। सुभाषनगर के वीरभट्टी निवासी कैरेन्सन मैसी 28 अगस्त 2022 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे ई-रिक्शा से कोहाड़ापीर से बरेली जक्शन को जा रहे थे। रास्ते में टारगेट सेंटर के पास बाइक पर सवार शिवम निवासी सुभाषनगर ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।कोतवाली बरेली में दर्ज रिपोर्ट में शिवम जेल गया था। सुनवाई के दौरान एसपीओ श्रीमती लवलेश ने गवाह पेश किये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...