मधुबनी, फरवरी 8 -- झंझारपुर। मोबाइल छिनतई के एक मामले में गिरफ्तार युवक जमानत पर बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद फिर से जेल पहुंच गया। झंझारपुर पुलिस ने उसे एक अन्य मोबाइल छिनतई कांड में संलिप्त पाए जाने पर दोबारा गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी खुटौना थाना क्षेत्र के बाघकुसुमार सहरवा गांव निवासी दिलीप यादव का पुत्र विजय कुमार यादव है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने बताया कि 24 जनवरी को ताजपुर निवासी राजीव कुमार कामती झंझारपुर से घर लौट रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए थे। इस संबंध में झंझारपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के कुछ दिनों बाद अड़रिया संग्राम थाना पुलिस ने विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान विभिन्न 9 मोबाइल फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.