बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- पावापुरी, निज संवाददाता। मोबाइल छिनतई की एक बड़ी घटना में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पावापुरी थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोपी मनीष कुमार को सिपाह मोड़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव निवासी बबलू प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। ओपी अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि मनीष कुमार को दीपनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिपाह से खदेड़ कर पकड़ा गया। पल्सर बाइक भी बरामद की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...